Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Payment Status |मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 Payment Status | ₹2,10,000 सहायता राशि चरणवार विवरण
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 – ₹2,10,000 सहायता एवं Payment Status चेक करें|
बिहार सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का स्वरोजगार शुरू करने हेतु चरणबद्ध आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना में अधिकतम ₹2,10,000 तक की सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें लाभार्थी को कुछ चरणों में स्वयं का अंशदान (Contribution) भी करना होता है।
योजना का संक्षिप्त विवरण
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना |
| राज्य | बिहार |
| अधिकतम सहायता राशि | ₹2,10,000 तक |
| भुगतान माध्यम | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| लाभार्थी | पात्र महिला आवेदक |
5 चरणों में दी जाने वाली सहायता राशि
- प्रथम चरण: ₹10,000 सीधे बैंक खाते में (DBT)
- द्वितीय चरण: ₹20,000 अतिरिक्त सहायता (लाभार्थी द्वारा ₹5,000 का अंशदान)
- तृतीय चरण: ₹40,000 अतिरिक्त सहायता (लाभार्थी द्वारा ₹10,000 का अंशदान)
- चतुर्थ चरण: ₹80,000 अतिरिक्त सहायता (लाभार्थी द्वारा ₹20,000 का अंशदान)
- पंचम चरण: ₹60,000 अतिरिक्त सहायता (ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं पैकेजिंग हेतु)
महत्वपूर्ण सूचना
यदि लाभार्थी एक समूह (कम से कम 2 या अधिक) के रूप में कार्य करना चाहती हैं, तो निर्धारित सहायता राशि समूह को एकमुश्त प्रदान की जा सकती है।
यदि किसी चरण में निर्धारित राशि से अधिक सहायता की मांग की जाती है, तो पात्रता का मूल्यांकन कर संबंधित समिति की अनुशंसा के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।
Payment Status कैसे चेक करें?

- आधिकारिक योजना पोर्टल पर जाएं। वैसे इसी पोस्ट में Important Link वाले विकल्प में लिंक मिल जाएगा वहां से आप डायरेक्ट चेक कर सकते!
- “लाभार्थी स्थिति” या “Payment Status” विकल्प चुनें।
- आधार नंबर / मोबाइल नंबर / आवेदन संख्या दर्ज करें।
- कैप्चा भरकर “Submit” करें।
- आपकी किस्त की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी – Paid / Pending / Under Process।
अगर पैसा नहीं आया तो क्या करें?
- बैंक खाता आधार से लिंक है या नहीं जांचें।
- बैंक KYC पूर्ण हो।
- यदि स्टेटस Pending है तो जीविका/ब्लॉक कार्यालय से संपर्क करें।
🔗 महत्वपूर्ण लिंक
| Official Website | https://mmry.brlps.in/ |
| Payment Status | CLICK HERE |
| APPLYKARE Official WhatsApp Channel | JOIN NOW |
FAQs
Q1. कुल कितनी राशि मिलती है?
इस योजना में अधिकतम ₹2,10,000 तक सहायता दी जाती है।
Q2. क्या लाभार्थी को अंशदान देना होता है?
हाँ, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ चरण में निर्धारित अंशदान देना होता है।
Q3. Payment Status कितने दिन में अपडेट होता है?
राशि ट्रांसफर होने के 1-3 कार्य दिवस में स्टेटस अपडेट हो जाता है।
Disclaimer
यह लेख केवल सूचना उद्देश्य से तैयार किया गया है। अंतिम एवं आधिकारिक जानकारी संबंधित सरकारी पोर्टल पर ही मान्य होगी।